अवैध हथियार के साथ आरोपी जितेंद्र रावत को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Shivpuri


शिवपुरी - शिवपुरी जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने एवं गंभीर वारदात को रोकते हुये पुलिस थाना बैराड द्वारा गंभीर अपराध कारित करने की नियत से अवैध हथियार लिये घूम रहे आरोपी जितेन्द्र रावत को एक 315 बोर के कट्टा मय 02 जिन्दा राउण्ड के साथ गिफ्तार किया एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा जिले मे शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये जिले मे आपराधिक गतिविधियों, अवैध हथियार, अवैध शराब एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने बाली गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस निति अपनाते हुये आरोपियों पर कार्यवाही करने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं। 

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा दिये निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे आज दिनांक 23.02.2026 को अवैध हथियारों के विरुद्ध कार्यवाही मे थाना बैराड़ को एक आरोपी मय 315 बोर के देशी कट्टा एवं दो जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार करने मे सफलता मिली है।

आज पुलिस थाना बैराड पर जरिये मुखविर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुराना रेस्ट हाऊस बैराड पर कोई गंभीर घटना घटित करने की नीयत से एक 315 बोर का कट्टा लिये घूम रहा है मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु मय फोर्स के मुखबिर के बताये स्थान पुराना रेस्ट हाऊस बैराड पर पहुंचे तो एक व्यक्ति मुखबिर के बताये हुलिये का दिखा जिसे पकड कर तलाशी ली गई तो उसके पास एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं दो जिन्दा राउण्ड मिले, उक्त व्यक्ति का नाम पता पूँछा तो उसने अपना नाम जितेन्द्र पुत्र विजय सिंह रावत उम्र 32 साल निवासी ग्राम टोङा थाना थाना बैराढ जिला शिवपुरी को होना बताया एवं कट्टा रखने के संबंध मे वैध लायसेन्स चाहा गया तो कोई लायसेन्स न होना बताया। 

मौके पर कट्टा व राउण्ड को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की जाकर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।
 
सराहनीय कार्यवाही : - निरी सुरेश शर्मा , सउनि सोबरन सिंह सिसोदिया, प्रआर.136 दुर्गाचरण शर्मा प्रआर.947 इकबाल अहमद, आर.150 अतर सिंह रावत, आर.116 संदीप राठौर की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म