बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना के बदरवास थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-46 स्थित बूढ़ाडोंगर के पास गुरुवार को दोपहर 3 बजे एक सवारी टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में पलट गई।
हादसे के समय टैक्सी कोलारस से बदरवास की ओर जा रही थी और उसमें कई यात्री सवार थे।
इस दुर्घटना में 3 से 4 लोगों के घायल होने की सूचना है प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टैक्सी चालक मौके से फरार हो गया राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर Dial 112 की टीम, चालक हर्षवर्धन भार्गव एवं पुलिस बल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया हादसे में घायल यात्रियों में वीरू आदिवासी को गंभीर चोटें आई हैं उसे तत्काल हाईवे एंबुलेंस की मदद से बदरवास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
Tags
Shivpuri