नाबालिग बालिका का अपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को बदरवास पुलिस ने किया गिरफ्तार - Badarwas



बदरवास - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना बदरवास द्वारा अपराध क्रमांक 08/2026 मे नाबालिग बालिका का अपहरण एवं बलात्कार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


जानकारी के अनुसार दिनांक 07.01.26 को सूचनाकर्ता कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 08/26 धारा 137(2) बीएनएस का कायम किया गया दौराने विवेचना दिनांक 15.03.2026 को अपह्रता नाबलिक बालिका को नागापुर अहिल्या नगर महाराष्ट्र से दस्तयाव कर दिनांक 16.03.26 को अपह्रता के कथन लेखबद्ध किये गये अपह्रता के कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 87, 64 बीएनएस, 5 एल /6 पोक्सो एक्ट 3(1)w-ii, 3 (2)v एससी एससी एक्ट की इजाफा कर अपह्रता की बाल कल्याण समिति शिवपुरी के समक्ष काउसिंलिग करायी गयी।


प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए  पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ द्वारा आरोपी की धरपकड करने हेतु निर्देश दिये थे इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी बदरवास निरी. रोहित दुबे द्वारा टीम गठित कर आरोपी हेमन्त पुत्र तोरण लोधी उम्र 26 साल मकान नंबर 01 पनिहारी चौकी हिमन्तपुर थाना पिछोर जिला शिवपुरी को आज दिनांक 17.03.26 को गिरफ्तार किया गया आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपी का जेल वारंट प्राप्त होने से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।


उपरोक्त प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी कोलारस श्री संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी रोहित दुबे, उनि शिखा तिवारी, सउनि विवेक भट्ट प्रआर गजेन्द्र सिंह परिहार आर अनित आर भोला आर सदन भिलाला की मुख्य भूमिका रही ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म