अर्टिगा कार से जैन परिवार बेटी की शादी के लिए कोलारस से विदिशा जा रहा था तभी रास्ते में बेलेरो कार ने मारी टक्कर, दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत, दुल्हन सहित 6 घायल - Kolaras


कोलारस - कोलारस से शादी में जा रहा जैन परिवार की अर्टिगा कार में बेलेरो कार ने मारी टक्कर एक की मौत दुल्हन सहित 6 घायल, घायलों को जिला अस्पताल अशोकनगर में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार अशोकनगर के नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। कोलारस से गंजबासौदा जा रहे जैन परिवार की अर्टिगा कार में बरखेड़ा गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दुल्हन के जीजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन सहित 6 अन्य लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।

बताया गया है कि कोलारस निवासी अनिल जैन अपनी बेटी साक्षी जैन की शादी के लिए चार गाड़ियों में सवार होकर विदिशा जिले के गंजबासौदा परिवार रिश्तेदारों के साथ जा रहे थे रास्ते में नईसराय-शाढ़ौरा रोड पर बरखेड़ा गांव के पास दूसरे नंबर पर चल रही उनकी अर्टिगा कार की सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो से सीधी टक्कर हो गई

दुल्हन के जीजा की मौके पर मौत, पत्नी भी घायल

इस भीषण हादसे में ब्यावर निवासी 36 वर्षीय वैभव जैन (पुत्र बाबूलाल जैन) की मौके पर ही मौत हो गई। वैभव रिश्ते में दुल्हन साक्षी के जीजा थे। इस दुर्घटना में वैभव की 34 वर्षीय पत्नी पूजा जैन भी घायल हुई हैं।
घायलों में 26 वर्षीय दुल्हन साक्षी जैन, उनकी 55 वर्षीय मां शीला बाई, 80 वर्षीय प्रेम बाई, 30 वर्षीय खुशबू जैन, डेढ़ साल की एक बच्ची और 28 वर्षीय कार चालक सौरभ खटीक शामिल हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल अशोकनगर पहुंचाया गया यहां डॉक्टरों ने दुल्हन साक्षी सहित दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में ही जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म