बदरवास - शिवपुरी जिले के कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र के अंतगर्त NH-46 हाइवे फोरलेन पर स्थित बूढ़ाडोंगर पर आज मंगलवार की सुबह एक ऑटो डिवाइडर से टकरा गई सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।
जानकारी के अनुसार कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरवास पुलिस थाना क्षेत्र के अंतगर्त NH-46 हाइवे फोरलेन पर स्थित बूढ़ाडोंगर पर आज मंगलवार की सुबह एक ऑटो डिवाइडर से टकरा गई जिसके चलते ऑटो चालक सड़क पर गिर गया पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई बताया गया मृतक मनोज पुत्र केशव भार्गव निवासी मंझोला थाना सिरसी शिवपुरी के लुधावली में रहता था जो आज मंगलवार को शिवपुरी जा रहा था घटना के बाद मौके पर उपस्थित सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा।
Tags
badarwas