कोलारस - कृषि मंडी का लगातार 8 दिन का अवकाश 9 दिन खुलेगी कृषि मंडिया बता दें कि शुक्रवार 27 मार्च से अवकाश होकर 03 अप्रैल तक मंडी बंद रहेगी 4 अप्रैल को कृषि मंडी खुलेगी।
जानकारी के अनुसार बुधवार को ही सभी किसान भाईयों को सूचित किया जाता है कि दिनाँक 27/03/2026 दिन शुक्रवार को राम नवमी पर्व का अवकाश, दिनाँक 28/03/2026 को चौथा शनिवार का अवकाश, दिनाँक 29/03/2026 दिन रविवार, दिनाँक 30/03/2026 दिन सोमवार को वार्षिक बैंक लेखाबन्दी का अवकाश, दिनाँक 31/03/2026 दिन मंगलवार को महावीर जयंती के अवकाश एवं दिंनाक 01/04/2026 दिन बुधवार को वार्षिक बैंक लेखाबन्दी का अवकाश होने के कारण 02/04/2026 दिन गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव का अवकाश; 03/04/2026 दिन शुक्रवार को गुड फ्राइडे का अवकाश होने से उक्त दिवसों में मण्डी डाक नीलामी बंद रहेगी
अतः कृषक बंधु 27/03/2026 दिन शुक्रवार से 03/04/2026 दिन शुक्रवार तक अपनी कृषि उपज मंडी प्रांगण विक्रय हेतु लेकर न आये और अपने आसपास के किसान भाईयों सूचित करने का कष्ट करें।
नोट- दिनाँक 04/04/2026 दिन शनिवार को मण्डी डाक नीलामी होगी।