मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के मोहना थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है शराब पीने के बाद मोबाइल में रील देखने को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी यह घटना मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय के सामने हुई। वारदात के बाद आरोपी जंगल की ओर भाग गया।
सूचना मिलते ही रविवार सुबह मोहना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है मृतक के शव को ग्वालियर के डेड हाउस में रखवाया गया है परिजनों को सूचना दे दी गई है और सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
काम की तलाश में दोस्त के साथ आया था ग्वालियर
पुलिस के अनुसार मुरैना जिले के आमपुरा स्थित एसएएफ लाइन के पास रहने वाला 35 वर्षीय ऋषि सिंह, पिता दिनेश सिंह सिकरवार, काम की तलाश में था शनिवार को उसका दोस्त दीपक शाक्य उसे काम दिलाने के लिए ग्वालियर के मोहना इलाके में लेकर आया था दोनों ने दिन भर काम की तलाश की रात में वे मोहना बायपास स्थित अजीत नायक भोजनालय पहुंच गए।
Tags
Gwalior