कोलारस - कोलारस के ग्राम पचावली में इफको द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजित किया गया यह शिविर रविवार 08 मार्च 2026 को सामाजिक कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इंडियन फॉर्मर फर्टिलाइजर कॉपरेटिव लिमिटेड द्वारा ग्राम पचावली, जिला शिवपुरी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में ग्राम पचावली के सरपंच गिर्राज सिंह दांगी, मार्केटिंग को ऑपरेटिव के उपाध्यक्ष जगतपाल दांगी, डॉ. दीपक गौतम, डॉ. होमसिंह धाकड़, डॉ. कपिल धाकड़ एवं दशरथ दांगी उपस्थित रहे।
शिविर में ग्राम पचावली के लगभग 80 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों का आभार इफको प्रतिनिधि हरेराम बिरले द्वारा व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर इफको शिवपुरी के स्टाफ से संजीव वर्मा, उदयवीर विश्वकर्मा एवं बिजेंद्र सिंह धाकड़ भी उपस्थित रहे।
x
Tags
Kolaras