कोलारस - कोलारस परगना क्षेत्र के पुलिस थाना तेंदुआ द्वारा अपराध क्रमांक 20/2026 मे अपह्रत नाबालिग बालिका को जिला मुरैना से सुरक्षित दस्तयाव कर परिजनों को सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10.03.2026 को फरियादी उम्र 36 साल निवासी ग्राम बसई थाना तेन्दुआ ने अपनी नाबालिग लङकी को कोई अज्ञात आरोपी बहला फुसलाकर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना तेंदुआ पर अप.क्र. 40/26 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के द्वारा नाबालिक बालक / बालिकाओं की शीघ्र दस्तयावी के निर्देश दिये गये हैं उक्त निर्देशों के पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन मे विवेचना के दौरान अविलम्ब कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका की तलाश हेतु टीम बनाकर मुखबिर तंत्र मजबूत कर तलाश की गई एवं जानकारी एकत्रित की गई दिनांक 20.03.2026 को अपहर्ता को ग्राम मझेरा थाना पहाङगढ जिला मुरैना से दस्तयाब किया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि.नीतू सिंह धाकङ, प्रआर.493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आर.1130 अंकित शर्मा, आर. 856 दुले सिंह जामोद, मआर.1018 गायत्री आदिवासी एवं सायबर सैल की टीम की विशेष भूमिका रही।
