आम आदमी को झटका - घरेलू गैस सिलेंडर के साथ कमर्शियल गैस सिलेंडर के भी बढ़े दाम - MP News

मिडिल ईस्ट जंग के बीच कमर्शियल और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं. सूत्रों के मुताबिक 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी (LPG) सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद, दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 853 रुपए से बढ़कर अब 913 रुपए हो गए हैं।

इसके अलावा 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी कर दी गई है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 1883 रुपए और मुंबई में 1835 रुपए होगी. गैस की कीमतों में हुई यह बढ़ोतरी आज से ही प्रभावी रूप से लागू होगी।

देश में रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। 7 मार्च से घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 115 रुपए बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी से आम नागरिकों के साथ-साथ कारोबारियों पर भी असर पड़ेगा। 

घरेलू LPG सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी

14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। नई कीमते 7 मार्च से पूरे देश में लागू हो गई है। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर का दाम 853 रुपए से बढ़कर 913 रुपए हो गया है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 852.50 रुपये से बढ़कर 912.50 रुपये हो गई है। कोलकाता में 879 रुपये से बढ़कर लगभग 939 रुपये तक पहुंच गई है। चेन्नई में यह 868.50 रुपये से बढ़कर 928.50 रुपये हो गई है। LPG gas cylinder price march 2026 

कमर्शियल सिलेंडर भी हुआ महंगा
घरेलू गैस के साथ-साथ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में भी 115 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में कमर्शियस सिलेंडर की कीमत 1768.50 रुपये से बढ़कर 1883 रुपये हो गई है। मुंबई में 1720.50 रुपये से बढ़कर 1835 रुपये हो गई है। कोलकाता में 1875.50 रुपये से बढ़कर 1990 रुपये और चेन्नई में 1929 रुपये से बढ़कर 2043.50 रुपये हो गई है। इस बढ़ोतरी की सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट और छोटे व्यवसायों पर पड़ने की संभावना है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म