शिवपुरी - वित्तीय वर्ष 2025-26 की समापन (फाइनेंशियल क्लोजिंग) प्रक्रिया के कारण एम.पी. ऑनलाइन पेमेंट गेटवे की सेवाएं 31 मार्च की रात्रि 11.50 बजे से 2 अप्रैल 2026 प्रातः 10 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी।
इस अवधि के दौरान एम.पी. ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर विभिन्न सेवाओं के लिए पंजीयन एवं ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी बाधित रहेगी। संबंधित नागरिकों से अनुरोध है कि वे उक्त अवधि को ध्यान में रखते हुए अपने आवश्यक कार्य पूर्व या पश्चात संपादित करें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
Tags
Shivpuri