वृहद स्वास्थ्य शिविर: पांचवें दिन उमड़ा जनसैलाब - Shivpuri





9692 मरीजों ने कराया पंजीयन, विशेषज्ञों से लिया परामर्श

शिवपुरी - शिवपुरी जिला प्रशासन, श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित वृहद स्वास्थ्य शिविर में पांचवें दिन भी भारी संख्या में मरीज उपचार हेतु पहुंचे।

बृहद स्वास्थ्य शिविर बना स्वास्थ्य महाकुंभ, अभी तक ढाई लाख से अधिक मरीज हुए लाभान्वित जिला प्रशासन, रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन के संयुक्त तत्वाधान में संचालित मेगा हेल्थ कैंप स्वास्थ्य सेवा का महाकुंभ बन गया है, जहां अभी तक ढाई लाख से अधिक मरीज लाभान्वित हो चुके हैं यह शिविर 25 दिसंबर से स्थानीय स्तर पर शुरू हुआ, जहां से आगे बढ़ते हुए मेडिकल कॉलेज के पीछे स्थित सी एम राइज स्कूल में 17 से 24 मार्च तक बृहद शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अभी तक 2,54,429 मरीज लाभान्वित हुए हैं जबकि 1,40,196 मरीज की विभिन्न प्रकार की जांच तत्काल की गईहै और सबसे महत्वपूर्ण यह है कि मरीजों को चिन्हित कर तत्काल प्रभावी इलाज किया जा रहा है।

इस शिविर के माध्यम से 3000 से अधिक सर्जरी हो चुकी हैं जिसमें 25 दिसंबर से 16 मार्च तक 2725 सर्जरी, और 17 मार्च को 5 सर्जरी, 18 मार्च को 26 सर्जरी, 19 मार्च को 60 मरीजों के ऑपरेशन, 20 मार्च को 84 और 21 मार्च को 219 मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं।

👉
शनिवार को कुल 9692 मरीजों ने पंजीयन कराकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार प्राप्त किया।
👉
यह स्वास्थ्य सेवा अभियान 24 मार्च तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क उपचार किया जा रहा है।
🔹
विभिन्न विभागों में मरीजों की संख्या (मुख्य):
🫀
कार्डियोथोरेसिक – 61
❤️
कार्डियो – 97
🧠
न्यूरोलॉजी – 350, न्यूरोसर्जरी – 96
🫁
श्वसन मेडिसिन – 586
🦴
ऑर्थोपेडिक – 1247
👶
बाल चिकित्सा – 208
👂
नाक-कान-गला – 506
👁️
नेत्रविज्ञान – 809
🦷
डेंटल – 283
👩‍⚕️
स्त्री रोग – 429
🧬
ऑनकोलॉजी – 57
🧘‍♂️
फिजियोथेरपी – 143
🧠
मनोचिकित्सा – 86
📋
अन्य काउंटरों पर भी बड़ी संख्या में मरीजों का पंजीयन
🔬
निःशुल्क जांच सुविधाएं (आज):
📍
CT स्कैन – 50
📍
MRI – 182
📍
X-ray – 1949
📍
पैथोलॉजी – 1064
📍
ECHO – 77
📍
FNAC – 14
📍
सोनोग्राफी – 440
📍
फाइब्रो स्कैन – 31
💡
मुख्य विशेषताएं:
✔️
विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा निःशुल्क परामर्श
✔️
अत्याधुनिक जांच सुविधाएं
✔️
एक ही स्थान पर समग्र उपचार व्यवस्था

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म