कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस में मंगलवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से अदाणी फाउंडेशन द्वारा आयोजित आजीविका भवन कोलारस में सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नेहा यादव मुख्य अतिथि रहीं, जबकि जनपद पंचायत अध्यक्ष भरत सिंह चौहान, डीपीएम और प्रोजेक्ट मैनेजर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अदाणी फाउंडेशन द्वारा स्थापित की जा रही फैक्ट्री से स्थानीय महिलाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की अहम भूमिका होगी ग्राम बूढ़ा डोंगर में प्रशिक्षण एवं उत्पादन केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है इस वर्ष अब तक कोलारस केंद्र पर 113 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा चुका है कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Tags
Kolaras


