शिवपुरी - कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गतदिनों आयोजित समीक्षा बैठक में पीएम-जनमन आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति एवं पूर्णता की समीक्षा की गई थी बैठक में तृतीय किश्त प्राप्त आवासों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए थे।
समीक्षा के दौरान जिन नोडल अधिकारियों की प्रगति असंतोषजनक पाई गई थी उन्हें कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए थे इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं किया गया, जो कि गंभीर लापरवाही एवं कर्तव्यहीनता को दर्शाता है।
उक्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर द्वारा अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए गोपाल कृष्ण शर्मा, सहायक ग्रेड-3 (नोडल अधिकारी आवास), जनपद पंचायत कोलारस तथा जयराम भगत, पीसीओ (नोडल आवास), जनपद पंचायत खनियाधाना को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है इसके अतिरिक्त, कार्य में लापरवाही पाए जाने पर नीतेश गुप्ता, उपयंत्री, जनपद पंचायत पोहरी एवं राजकुमार धाकड़, उपयंत्री, जनपद पंचायत खनियाधाना का 10-10 दिवस का वेतन राजसात करने के आदेश जारी किए गए हैं।
