कोलारस - कोलारस के ग्राम कड़ेसरा से शादी समारोह से वापस लौटते समय कोलारस - मोहारा रोड पर सड़क पर पड़ी गिट्टी के ढेर के कारण एक बाइक सवार, मनीष जाटव दुर्घटनाग्रस्त होकर गिर गए संयोगवश उसी समय वहां से गुजर रहे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन ‘गोटू’ ने अपनी कार तुरंत रूकवाकर घायल की स्थिति देखी और बिना देर किए उन्हें कोलारस अस्पताल पहुंचाया।
जितेंद्र जैन ‘गोटू’ ने मानवता का परिचय देते हुए न सिर्फ घायल को अस्पताल पहुंचाया, बल्कि वहां उनके उपचार की व्यवस्था भी करवाई एवं परिजनों को घटना की सूचना दी।
इस दौरान उन्होंने अन्य शादियों में जाने के अपने कार्यक्रम भी रद्द कर दिए और घायल के साथ अस्पताल में मौजूद रहकर पूरा सहयोग किया।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां वे काफी चिंतित और रो रहे थे इस दौरान गोटू जैन ने उन्हें समझाया और हिम्मत दी।
समय पर मिली सहायता के चलते घायल को तुरंत इलाज मिल पाया स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए जितेंद्र जैन ‘गोटू’ की प्रशंसा की है।