कोलारस - शिवपुरी जिले के थाना इन्दार पुलिस द्वारा ''ऑपरेशन मुस्कान" के तहत अपह्रत नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु कार्यवाही करते हुये अपराध क्रमांक 228/2025 मे अपहृत नाबालिक बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया।
पुलिस महानिदेशक भोपाल (म.प्र.) द्वारा नाबालिक अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान ''ऑपरेशन मुस्कान" चलाया जाकर अधिक से अधिक अपहृत नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु अभियान चलाया गया।
अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा जिला शिवपुरी में ''ऑपरेशन मुस्कान" के तहत अपहृत नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया उक्त निर्देशों के पालन में अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दार को टीम गठित कर अपहृत नाबालिक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतु निर्देशित किया गया।
इसी तारतम्य में दिनांक 05.11.2025 को फरियादी उम्र 39 साल निवासी ग्राम पचावली थाना रन्नौद द्वारा अपनी लडकी उम्र 17 साल की दिनांक 03.10.2025 के रात्रि करीब 12.00 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट लेख कराई थी, जिस पर से अप.क्र.228/2025 धारा 137(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौड जिला शिवपुरी द्वारा प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए थाना प्रभारी इन्दार को आवश्यक निर्देश दिये गये थाना प्रभारी विवेक यादव द्वारा अपहृत नाबालिक की दस्तयाबी हेतु टीम गठित की गई उक्त टीम द्वारा दिनांक 08.04.2026 को अपहृत बालिका को विधिवत दस्तयाब किया गया।
सराहनीय भूमिकाः- थाना प्रभारी विवेक यादव, प्रआर.वहीद खांन, प्रआर.जितेन्द्र सिंह जाट, प्रआर. हरीसिंह, आर.भंगू भिलाला, आर. नेपालसिंह भील, आर.आनन्द भार्गव का सराहनीय योगदान रहा है।
