टीईटी व नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता को लेकर संयुक्त मोर्चा ने किया आंदोलन का शंखनाद - Shivpuri



07 अप्रैल को माधव चौक पर जलायेंगे मशाल तथा 08 अप्रैल को जिला स्तरीय रैली, ज्ञापन  


शिवपुरी - टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता की समाप्ति तथा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर प्रदेश भर के अध्यापक शिक्षक अब मुखर होने लगे हैं। राज्य शिक्षा संवर्ग के समस्त शिक्षक संगठनों द्वारा प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है। अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तर से समस्त जिलों में संयुक्त मोर्चा के गठन करने, 08 अप्रैल को जिला स्तर पर रैली ज्ञापन, 11 अप्रैल को ब्लाॅक तहसील स्तर पर ज्ञापन तथा 18 अप्रैल को भोपाल में धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने की अपील प्रदेश भर के अध्यापक शिक्षकों से की गई है। इस तारतम्य में गत दिवस सावरकर पार्क में आंदोलन की रणनीति बनाने हेतू संयुक्त रूप से शिक्षकों की बैठक आयोजित हुई। जिसमें अपनी प्रमुख मांग टीईटी की अनिवार्यता को समाप्त करने व नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की मांग को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा शिवपुरी का गठन किया गया। 

आगे की जानकारी में संयुक्त मोर्चा के राज कुमार सरैया, पवन अवस्थी, स्नेह रघुवंशी, सुनील वर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, अमरदीप श्रीवास्तव, भरत धाकड़ ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रदेश स्तरीय आंदोलन के समर्थन में दिनांक 07 अप्रैल को रात्रि 07 बजकर 30 मिनट पर माधव चैक चौराहे पर मशाल जलाकर सर्कल बनाकर अपनी मांगों का समर्थन किया जायेगा। तथा 08 अप्रैल को शांय 4ः30 बजे अध्यापक शिक्षक अमर शहीद तात्या टोपे पार्क में एकत्रित होंगे जहां से अस्पताल चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट पहुॅचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधीश को सौंपा जायेगा। तथा 11 अप्रैल को ब्लाॅक व तहसील स्तर पर ज्ञापन तथा अपनी मांगो को लेकर 18 अप्रैल को भोपाल में धरना प्रदर्शन किया जायेगा। संयुक्त मोर्चा द्वारा समस्त अध्यापकों से धरना प्रदर्शन ज्ञापन में सम्मिलित होकर आंदोलन सफल बनाने की अपील की गई है। शिक्षकों के इस आंदोलन को राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र पिपलौदा, राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कौशल गौतम ने अपना समर्थन दिया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म