मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर क्षेत्र के तेंदूखेड़ा एसडीएम कार्यालय में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रीडर सौरभ यादव को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया कॉलोनाइजर से रिश्वत मांगने की शिकायत पर डीएसपी धामी के नेतृत्व में छापा मारा गया।
जानकारी के अनुसार तेंदूखेड़ा के एक कॉलोनाइजर से काम के बदले रिश्वत की मांग की गई थी शिकायत मिलने के बाद EOW ने योजना बनाकर कार्रवाई की और आरोपी को पैसे लेते समय पकड़ लिया कार्यवाही के दौरान टीम ने कार्यालय में जांच शुरू कर दी आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं घटना के बाद राजस्व कार्यालय में हड़कंप मच गया EOW की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Tags
MP News