शिवपुरी - नशे के कारोबार के खिलाफ देहात थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 42 ग्राम स्मैक और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जब्त स्मैक की कीमत करीब 8 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले के देहात थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति लुधावली स्थित हवाई पट्टी के पीछे स्मैक बेचने की फिराक में खड़े हैं सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों संदिग्धों को दबोच लिया।
42 ग्राम स्मैक और बाइक बरामद
पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम मल्थू प्रजापति और चंदू आदिवासी निवासी लुधावली बताए तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 42 ग्राम स्मैक और एक बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई पुलिस ने पूरा मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर लिया है।
नशा तस्करों के लिए सख्त संदेश
देहात थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान की बड़ी सफलता माना जा रहा है लगातार हो रही कार्रवाइयों से यह स्पष्ट संदेश गया है कि शिवपुरी में नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विकास यादव के नेतृत्व में पूरी टीम ने सक्रियता और सूझबूझ का परिचय दिया। स्थानीय लोगों ने भी देहात थाना पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से युवाओं को नशे के जाल से बचाने में मदद मिलेगी पुलिस अधिकारियों ने भी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है अब यह पता लगाया जा रहा है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं देहात थाना पुलिस का कहना है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Tags
Shivpuri