जनसेवा ही सर्वोपरि, भरी दोपहर और लू के बीच यात्रियों को पिला रहे आरओ कैंपर का शुद्ध शीतल जल - Badarwas

बदरवास स्टेशन पर रेलवे सुविधा संघर्ष समिति की शीतल जल सेवा जारी
बदरवास - नगर के रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच सामाजिक संस्था रेलवे सुविधा संघर्ष समिति द्वारा यात्रियों के लिए शीतल जल सेवा निरंतर जारी है संस्था द्वारा पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी रेलवे स्टेशन पर आरओ कैंपर का शुद्ध एवं ठंडा पेयजल यात्रियों को रेल कोच तक उपलब्ध कराया जा रहा है भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच यह सेवा यात्रियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।

गर्मी के बढ़ते तापमान के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ऐसे समय में बदरवास रेलवे स्टेशन पर सामाजिक संस्था रेलवे सुविधा संघर्ष समिति सदस्य जनसहयोग से स्टेशन पर आने जाने वाली ट्रेनों के यात्रियों को लगातार मौजूद रहकर शीतल जल पिला रहे हैं ट्रेन में सफर कर रहे मुसाफिर, इंतजार कर रहे यात्री, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे इस निःशुल्क शीतल जलसेवा का लाभ लेकर राहत महसूस कर रहे हैं भरी दोपहर में भी यात्रियों को शीतल जल पिलाने में पसीना बहाते  सेवाभावी इन जलसेवकों का जोश देखते ही बन रहा है जनसेवा के उद्देश्य से हर वर्ष गर्मी के मौसम में यह अभियान चलाया जाता है। 

इस बार भी सामाजिक संस्था रेलवे सुविधा संघर्ष समिति ने आरओ के शुद्ध पानी की व्यवस्था कर यात्रियों को स्वच्छ पेयजल ट्रेनों के सवारी डिब्बों तक यात्रियों को पानी पिलाकर और आगे के सफ़र के लिए उनकी बोतलों को जल से भर रहे हैं समिति का कहना है कि गर्मी के दिनों में यात्रियों को सबसे अधिक आवश्यकता ठंडे एवं स्वच्छ पानी की होती है, इसलिए संस्था लगातार सेवा कार्य में जुटी हुई है।

स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने समिति की इस जलसेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की व्यवस्था काफी राहत देती है यात्रियों ने कहा कि लंबे सफर के दौरान ठंडा पानी मिलना किसी राहत से कम नहीं है स्टेशन प्रबंधक विनोद शर्मा सहित संपूर्ण स्टाफ समिति की इस जलसेवा में मदद कर रहे हैं नगरवासी और यात्री समिति के सेवा भाव की प्रशंसा कर रहे हैं रेलवे सुविधा संघर्ष समिति क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाती रही है। 

संस्था का उद्देश्य केवल रेलवे सुविधाओं की मांग उठाना ही नहीं, बल्कि जरूरत के समय लोगों की सहायता करना भी है इसी भावना के तहत स्टेशन पर शीतल जल सेवा संचालित की जा रही है समिति सदस्यों ने बताया कि यह सेवा लगातार जारी रहेगी ताकि गर्मी के मौसम में यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े स्टेशन परिसर में चल रही यह पहल लोगों के बीच सेवा, सहयोग और मानवता का संदेश दे रही है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म