कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस परगना क्षेत्र के थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा चोरी के मामले मे कार्यवाही करते हुये दो अपराधों मे चोरी गयी मोटर सायकिलों को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तारी किया गया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा चोरी गये माल मशरुका की बरामदगी एवं अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना तेंदुआ के अपराध क्र.92/26 धारा 303(2) बीएनएस एवं अपराध क्र.94/26 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी गयी दो मोटरसायकिलो की बरामदगी एवं अज्ञात आरोपियो की गिरफ्तारी के लिये थाना प्रभारी थाना तेंदुआ द्वारा टीम बनाकर मुखबिर की सूचना पर से आज दिनांक 30.05.26 को आरोपीगण जीतू पुत्र साहव सिंह जाटव उम्र 24 साल, छोटू उर्फ बंटी पुत्र फूलचंद रावत निगण ग्राम खरई थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी के कब्जे से थाना तेंदुआ के अपराध क्र.92/26 मे चोरी गयी मोटरसायकिल क्र.एमपी33 एम एल 4213 को जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं आरोपीगणो से पूछताछ की गयी तो थाना तेंदुआ के अपराध क्र.94/26 धारा 303(2) बीएनएस मे चोरी गयी मोटरसायकिल क्र.एमपी 33 एमक्यू 6809 हीरो एच एफ डीलक्स को चोरी करना स्वीकार किया गया चोरी की गयी मोटरसायकिल को आरोपीगणो द्वारा जप्त कराई गयी कुल माल मशरुका की कीमत 01 लाख रुपये की बरामदगी की गयी । बाद दोनो आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया आरोपीगणो को माननीय न्यायालय कोलारस मे दिनांक 31.05.26 को पेश किया जावेगा।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी तेंदुआ उनि.नीतू सिंह धाकङ,सउनि.जितेन्द्र सिंह जाट, प्र.आर. 493 गजेन्द्र सिंह सोलंकी,आर.1130 अंकित शर्मा,आर.488 केदारीलाल,आर.856 दूल्हे सिंह , आर चालक 85 लोकेन्द्र झाला की विशेष भूमिका रही ।
