भोपाल होमगार्ड्स मुख्यालय में अमित सांघी ने संभाला डीआईजी होमगार्ड्स एवं SDERF का पदभार - Bhopal

भोपाल - भोपाल स्थित होमगार्ड्स मुख्यालय में आईपीएस अधिकारी अमित सांघी ने डीआईजी होमगार्ड्स एवं एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स) मध्यप्रदेश का पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर विभागीय कार्यों की जानकारी ली।

इस अवसर पर अमित सांघी ने कहा कि SDERF एक विशेष प्रशिक्षित बल है, जो प्राकृतिक आपदाओं और आपात परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्य करता है उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्य करने के अपने अनुभव का उपयोग करते हुए वे इस बल को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई, बेहतर समन्वय और आधुनिक प्रशिक्षण बेहद जरूरी है भविष्य में SDERF को और मजबूत एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में लोगों को तेजी से राहत पहुंचाई जा सके।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म