पुलिस अधीक्षक भूटिया का शिवपुरी की मातृशक्ति ने किया स्वागत, सामाजिक व्यवस्थाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक की चर्चा - Shivpuri

शिवपुरी - नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया का पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिवपुरी की मातृशक्ति ने मुलाकात कर स्वागत किया एवं सामाजिक व्यवस्थाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी मे नवागत पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया से शिवपुरी की मातृशक्ति ने शिष्टाचार भेंट की इस दौरान महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। 

मुलाकात के दौरान मातृशक्ति ने जिले की विभिन्न सामाजिक व्यवस्थाओं और महिला सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा की एक महिला अधिकारी को जिले की कमान संभालते देख उपस्थित सभी महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने भी सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म