सट्टा खिलवाते हुये कोतवाली पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा - Shivpuri

शिवपुरी - कोतवाली पुलिस व्दारा सट्टा के खिलाफ कार्यवाही करते हुये आरोपी को सट्टा खिलवाते हुये धर दबोचा आरोपी से दो सट्टा अंक पर्ची व 1450रु. नगद जप्त किये।

पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध हथियार, अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थो, जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है जिसके पालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्ग निर्देशन में कोतवाली टीआई रोहित दुबे व्दारा टीम गठित की गयी जो दिनांक 15.05.26 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति कस्टम गेट के पास सट्टा खिलवा रहा है सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु फोर्स को कस्टम गेट तरफ रवाना किया गया जहाँ एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे फोर्स व्दारा घेरकर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहन जाटव पुत्र गंगाराम जाटव उम्र 40 साल नि0 कमलागंज घोसीपुरा शिवपुरी का होना बताया आरोपी की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से दो सट्टा अंक पर्ची, एक पेन व 1450 रु. नगद जप्त हुये आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया बाद आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 371/26 धारा 4 सट्टा अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया कोतवाली पुलिस व्दारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना कोतवाली निरीक्षक रोहित दुबे, प्र.आर. 797 संतोष बैस, आर. 309 शिवकुमार की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म