शिवपुरी - पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देशन में सायबर सेल टीम शिवपुरी द्वारा फरियादी के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रॉड की गई राशि 05 लाख रुपयें फरियादी को वापस कराये गये।
दिनांक 17.06.2026 को शिकायतकर्ता शिवम सिंघल शिवपुरी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय जिला शिवपुरी में शिकायती आवेदन देकर बताया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोकाधड़ी कर मेरे बंधन बैंक के खाते से 05 लाख रूपये फ्रॉड कर लिये है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा शहर में घटित हो रहे सायबर क्राइम के संबंध में प्रभावी कर्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले के मार्गदर्शन मे सायबर सेल प्रभारी उनि धर्मेन्द्र सिंह जाट एवं उनकी सायबर सेल टीम द्वारा दिनांक 17.06.2026 को शिकायतकर्ता शिवम सिंघल की शिकायत पर तुरंत विधिक कार्यवाही कर फरियादी के बंधन बैंक से फ्रॉड कर निकाली गई राशि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। तब एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत अपलोड कर जानकारी प्राप्त की गई उक्त राशी HDFC Bank के खाते में स्थांतरित होना पाया गया।
तत्पश्चात फ्रॉड राशी 5 लाख रूपये को पोर्टल द्वारा ही होल्ड कराया गया। बाद बैंक से समन्वय स्थापित कर फ्रॉड की गई राशी को फरियादी को वापस कराया गया। पुलिस की त्वरित कार्यवाही से फरियादी द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय शिवपुरी आकर पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व सायबर टीम की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया गया।
सरानीहय भूमिका- सायबर सेल प्रभारी उनि. धर्मेन्द्र सिंह जाट,, कार्य.प्र.आर. विकास सिंह चौहान, आर. जलज रावत, आर. दामोदर परिहार, आर. आलोक व्यास, आर. भूपेन्द्र यादव।
सायबर सेल शिवपुरी द्वारा सायबर अपराध से बचने के लिये बेहतर उपाय है - AEPS के माध्यम से हो रहे फ्रॉड को रोकने के लिये सभी लोग MY ADHAR APP का उपयोग कर अपने BIOMATRIC LOCK करें, फर्जी लोन एप्लीकेशन डाउनलोड न करें।
APK FILE को न खोले
किसी भी फोन कॉल, संदेश, ईमेल इत्यादि पर दिए गए प्रलोभन या विश्वास में आकर अपनी कोई भी निजी जानकारी किसी के
साथ सांझा ना करें - अकसर इंटरनेट यूजर को ऐसे ईमेल और मैसेज आते रहते हैं जिन पर अनजान लिंक होते हैं ऐसे में हमें इन ईमेल और मैसेज से सावधान रहना चाहिए और हमें इन ईमेल और मैसेज में लिंक पर कभी भी क्लिक नहीं करना चाहिए।
अनजान वेबसाइट पर हमें लॉगिन नहीं करना चाहिए।
ओटीपी साझा न करें -
नोट- सायबर क्राईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना शिवपुरी सायबर क्राईम के हेल्प लाईन नम्बर 7049123706, 7049123288 एवं राष्ट्रीय हेल्पलाईन नमबर 1930 पर दे।
Tags
Shivpuri