मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 7 लोगों को उपचार हेतु आर्थिक सहायता की स्वीकृत - Shivpuri

शिवपुरी - मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से जिले के 7 लोगों को उपचार हेतु आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है जिसमें ग्राम चिन्नौद तहसील करैरा निवासी श्रीमती रूकमनी तिवारी पति राकेश तिवारी को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 25 हजार रूपए, ग्राम गढ़ तहसील कोलारस निवासी श्रीमती हल्की धाकड़ पति राजेन्द्र धाकड़ को कैंसर के उपचार हेतु 35 हजार रूपए, ग्राम सड़ तहसील नरवर वीरेंद्र रावत पुत्र रामकेश रावत को सबडयूरल हेमेटोमा के उपचार के लिए 65 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार ग्राम रिजौदा तहसील कोलारस निवासी रोशन केवट पुत्र अरविंद केवट को एन्सेफलाइटिस के उपचार हेतु 20 हजार रूपए, ग्राम भैंसोरा तहसील शिवपुरी निवासी बेबी उर्फ सैंकी धाकड़ पुत्र राकेश धाकड़ को सांस के उपचार हेतु 50 हजार रूपए, ग्राम बामौरकलां शासकीय चिकित्सालय रोड निवासी हिमांशु सोनी पुत्र मदन कुमार सोनी को एक्यूट नॉन एसटी सेगमेंट के उपचार के लिए 50 हजार रूपए तथा वार्ड नम्बर 17 राघवेन्द्र नगर शिवपुरी निवासी राकेश चंद्र अग्रवाल पुत्र घनश्याम दास अग्रवाल को हृदय (टी2डीएम) से संबंधित उपचार के लिए एक लाख 50 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म