बदरवास में फिर चोरो का आतंक, मजिस्ट्रेट के भाई के घर का ताला चटकाया, लाखों के जेवर व नकदी पार - Badarwas



सऊदी अरब से मंगवाई सोने की अंगूठियां एवं '786' लिखी नोटों की गड्डी ले उड़े चोर


हज से लौटे रिश्तेदार के स्वागत में शिवपुरी गया था  परिवार



सर्वेश राजपूत बदरवास - शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बायपास इलाके से चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है यहाँ शातिर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया सनसनीखेज बात यह है कि यह मकान सतना में पदस्थ मजिस्ट्रेट साजिद मोहम्मद के भाई का है घटना के वक्त पूरा परिवार एक रिश्तेदार के हज यात्रा से लौटने पर उनके स्वागत समारोह में शामिल होने शिवपुरी गया हुआ था पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।


किराएदार ने सुबह दी मकान मालिक को सूचना

जानकारी के अनुसार, बदरवास में एचपी पेट्रोल पंप के पीछे बायपास निवासी राशिद खान (48) पुत्र बली मोहम्मद अपनी पत्नी के साथ बीते 14 जून को शिवपुरी गए हुए थे। घर पर ताला लटका हुआ था। सोमवार सुबह करीब 6 बजे उनके किराएदार गुड्डू खान की नजर टूटे हुए ताले पर पड़ी। उसने तत्काल फोन कर मकान मालिक राशिद खान को घर में चोरी होने की सूचना दी। चोरी की खबर मिलते ही राशिद खान अपनी पत्नी के साथ आनन-फानन में बदरवास पहुंचे।


अलमारी के लॉकर टूटे, बिखरा पड़ा था सामान


पीड़ित परिवार जब अपने घर पहुंचा, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और गेट खुला था अंदर जाकर देखने पर पैरों तले जमीन खिसक गई कमरों में सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा था और घर के भीतर रखी गोदरेज की अलमारी का लॉकर भी टूटा हुआ था चोरों ने बड़ी इत्मीनान से पूरी अलमारी को खंगाला और कीमती सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए।


सतना में पदस्थ हैं मजिस्ट्रेट भाई

बताया जा रहा है कि पीड़ित राशिद खान खुद भी कामकाजी हैं और करीब 8 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 15 दिन पहले ही अपने कार्यक्षेत्र सतना के लिए रवाना हुए थे लेकिन रिश्तेदार के स्वागत कार्यक्रम के चलते वे शिवपुरी आ गए थे उनके भाई साजिद मोहम्मद न्यायिक सेवा में मजिस्ट्रेट के पद पर कार्यरत हैं वीआईपी परिवार से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस भी इस घटना को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है।


जांच में जुटी पुलिस

वारदात की सूचना मिलते ही बदरवास थाना पुलिस की टीम तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं थाना पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म