शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा की जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व विभाग ने लगभग 30 वर्ष पुराने भूमि विवाद का निराकरण कर आवेदक को उसकी भूमि का विधिवत कब्जा दिलाया है।
ग्राम भौंती निवासी रामचरण पुत्र गोकुल लोधी द्वारा जनसुनवाई में अपनी भूमि के सीमांकन एवं कब्जे से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया गया था कलेक्टर वर्मा ने तत्काल इस मामले में जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए कलेक्टर वर्मा के निर्देशानुसार राजस्व विभाग द्वारा प्रकरण को प्राथमिकता से लेते हुए गत दिवस मौके पर पहुंचकर सीमांकन की कार्रवाई की गई।
सीमांकन कर सौंपा गया भूमि का कब्जा
राजस्व अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भूमि का सीमांकन किया तथा आवेदक एवं अनावेदक पक्षों की उपस्थिति में विवाद का निराकरण करते हुए आवेदक रामचरण पुत्र गोकुल लोधी को भूमि का विधिवत कब्जा सौंप दिया इस कार्रवाई से वर्षों से लंबित भूमि एवं कब्जा संबंधी विवाद का समाधान हो गया।
राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत
कार्रवाई के दौरान एसडीएम श्रीमती ममता शाक्य, तहसीलदार एवं राजस्व अमला मौके पर उपस्थित रहा जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निराकरण सर्वाेच्च प्राथमिकता है, जिससे आम नागरिकों को त्वरित न्याय एवं राहत मिल सके।
Tags
Shivpuri