कोलारस - प्रशासनिक कार्यों में राजस्व व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कोलारस अनुविभाग में पटवारियों का बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस ने बुधवार को आदेश जारी करते हुए 15 पटवारियों के स्थानांतरण एवं नवीन पटवारी हल्कों में पदस्थापना के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, कुछ पटवारियों को अन्य
तहसीलों से स्थानांतरित होकर कोलारस में पदस्थ किया गया है, जबकि कई पटवारियों के हल्के बदलकर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव का उद्देश्य राजस्व कार्यों में गति लाना और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना है।
इन पटवारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार आदित्य श्रीवास्तव को खोंकर, गोविंद आदिवासी को सेसई सड़क, अजय रघुवंशी को पड़ोरा सड़क एवं इमलावदी का अतिरिक्त प्रभार, सुनील उपाध्याय को गहोरी, मुकेश श्रीवास्तव को गोराटीला, संतोष गुप्ता को कोलारस, शुभम जैन को विजयरावन एवं धुरां का अतिरिक्त प्रभार, नेहा गुप्ता को मकरारा, मनीषा लोधी को सरजापुर, गोविंद पुरी गोस्वामी को कार्य शाखा, पूनम सेन को अटलपुर (अतिरिक्त प्रभार), पार्थ किरार को किशनपुर एवं विजयरावन का अतिरिक्त प्रभार, आशीष शर्मा को पाड़ोदा तथा अभिनव आर्य को दीघोद एवं डंगोरा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं राजेंद्र शर्मा को तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश
एसडीएम कार्यालय द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित पटवारियों को अपने नवीन पदस्थापन स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करना होगा। आदेश की प्रतिलिपि कलेक्टर शिवपुरी, तहसीलदार कोलारस तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दी गई है।
एक पटवारी को किया निलंबित
जनसुनवाई में सीमांकन के नाम पर रुपये लेने की शिकायत सही पाए जाने पर अनुविभागीय अधिकारी कोलारस अनूप श्रीवास्तव ने ग्राम धन्धेरा के हल्का पटवारी मृगेन्द्र सिंह राजपूत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
Tags
Kolaras