कोलारस में सुरक्षा जवान भर्ती कैंप आयोजित, 21 युवाओं ने लिया भाग, 8 अभ्यर्थियों का हुआ चयन - Kolaras

कोलारस - भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद, नई दिल्ली एवं भारत सरकार के पसारा एक्ट-2005 के अंतर्गत जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी के सहयोग से सिक्योरिटी स्किल काउंसलिंग इंडिया लिमिटेड, जयपुर द्वारा गुरुवार को जनपद पंचायत कोलारस में सुरक्षा जवान भर्ती कैंप का आयोजन किया गया भर्ती शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के 21 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें से निर्धारित शारीरिक मापदंडों के आधार पर 8 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।

आगामी भर्ती शिविरों का कार्यक्रम जारी

जिला रोजगार अधिकारी बी.एस. मीणा ने बताया कि आगामी भर्ती शिविर 3 जुलाई को जनपद पंचायत पोहरी, 6 जुलाई को जनपद पंचायत खनियाधाना, 7 जुलाई को जनपद पंचायत पिछोर, 8 जुलाई को ग्रामीण आजीविका भवन करैरा, 9 जुलाई को जनपद पंचायत नरवर तथा 10 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी में आयोजित किए जाएंगे सभी शिविर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे।

पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन करने की अपील

रोजगार कार्यालय ने इच्छुक युवाओं से अपील की है कि 10वीं उत्तीर्ण अथवा अनुत्तीर्ण, 19 से 40 वर्ष आयु तथा 168 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति, आधार कार्ड एवं दो पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हों चयनित अभ्यर्थियों को ₹350 पंजीयन शुल्क ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से जमा करना होगा।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म