कोलारस - शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में जुआ, सट्टा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं।
कोलारस थाना प्रभारी पुनीत बाजपाई द्वारा मुखविर की सूचना पर तत्काल थाना कोलारस से पुलिस टीम गठित कर मौका स्थल ग्राम देहरदा गणेश पर छापा मार कार्यवाही की गई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी पुनीत बाजपाई द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त जुऐ के फड से एक तास की गड्डी के साथ 5 आरोपियों को पकड़कर जुआ एक्ट में कार्यवाही की गई।
जुआ खेलते पकडे गये
कोलारस पुलिस ने मुखविर की सूचना पर ग्राम देहरदा गणेश में की गई कार्यवाही में छोटो शिवहरे, देवी सिंह, कोमल शिवहरे निवासीगण ग्राम देहरदा गणेश तथा इरफान शाह, सुरेश शिवहरे निवासी ग्राम अनन्तपुर थाना कोलारस जिला शिवपुरी म.प्र. के पास से पुलिस को एक तास की गड्डी एवं 35 हजार नगद रूपये बदामद किये गये।