विगत दिवस बदरवास में आईडीबीआई बैंक ने किसान मेले का किया आयोजन - Badarwas



बदरवास - शिवपुरी जिले के बदरवास 4 जुलाई शनिवार को आईडीबीआई बैंक की शाखा परिसर में किसान मेले का आयोजन किया गया जिसमें किसानों को भारत/ राज्य सरकार और बैंक की ओर से मिलने वाली सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि टर्म लोन कृषि यंत्रीकरण ,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर कामधेनु योजना ,प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उद्यम उन्नयन योजना डेयरी कार्यक्रम फूड प्रोसेसिंग यूनिट कृषि संबंधी योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डॉ. सोनू कुमार जैन (VAS) डेयरी एवं पशुपालन विभाग, अंगद सिंह तोमर (BRC बदरवास) एवं गिर्राज जी ओझा (DRP) शिवपुरी, वेंकटेश धर द्विवेदी (क्षेत्रीय प्रमुख ग्वालियर आईडीबीआई बैंक) क्षेत्रीय किसान और नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साथ ही किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए किसानों को प्रशस्ति पत्र भेंट किये गये शाखा प्रबंधक माबूद अहमद ने आईडीबीआई बैंक से जुड़ी समस्त योजनाओं की जानकारी दी और आभार व्यक्त किया गया साथ ही बैंक का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म