विद्युत लाईन का तार चोरी के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार - Badarwas



बदरवास - कोलारस अनुविभाग क्षेत्र के थाना बदरवास पुलिस द्वारा ग्राम सुमेला से लेकर बक्सपुर तक विद्युत लाईन का तार चोरी होने के अप.क्र. 242/26 मे आरोपी को गिरफ्तार कर एक बुलेरो गाडी एवं 900 मीटर तार कुल कीमती लगभग 11 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया।


जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया जी के द्वारा जिले में लूट डकेती एवं चोरी के प्रकरणों में शीघ्र पतारसी कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गये हैं।


दिनांक दिनांक 08.07.26 को आवदेक माखन पुत्र रामसिंह यादव उम्र 28 साल निवासी ग्राम सींगन थाना बदरवास लाईनमैन म. प्र. म. क्षे. वि. वि. कं. लि. बदरवास ने एक आवेदन पत्र, चोरी गया मसरूका विद्युत विभाग का एल्यूमिनियम का तार, सामान, अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज कराया था जिस पर से थाना हाजा पर अप.क्र. 242/26 धारा 303(2), 324(3) बीएनएस, 136 विद्युत अधिनियम 2003 कायम किया गया आज दिनांक 09.07.26 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बुलेरो गाड़ी विद्युत लाईन एल्यूमिनियम का तार भरकर गुना से शिवपुरी तरफ आ रही है थाना प्रभारी निरीक्षक नवीन यादव द्वारा मुखविर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही कर थाना बदरवास से पुलिस टीम गठित कर ईश्वरी पुल हाईवे रोड पर वाहन चैकिंग लगाई गयी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं अनुविभागीय अधिकारी कोलारस संजय मिश्रा के निर्देशन में थाना प्रभारी निरी नवीन यादव द्वारा कार्यवाही की जाकर आरोपी समीर अली पुत्र शब्बीर अली मुसलमान उम्र 35 साल निवासी पुरानी छावनी मजिस्द जिला गुना म, प्र से घटना में प्रयुक्त बुलेरो पिकअप गाडी नंबर MP04YQ9585 व चोरी गया माल मशरूका 08 बंडल लगभग 900 मीटर तार कुल कीमत 11 लाख 50 हजार रूपये का जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी नवीन यादव उनि नोवेल खेस प्रआर दीपक शर्मा आर सदन भिलाला आर चालक दीनू रघुवंशी की मुख्य भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म