फरियादी बृजेश लोधी के अनुसार वह अपने भाई राजारंधीर लोधी के साथ खेत में ट्रैक्टर से बुवाई कर रहा था तभी रामेश्वर, जालाधर और वीरसिंह लोधी वहां पहुंचे और विवाद करने लगे आरोप है कि जालाधर ने डंडे से हमला कर बृजेश को घायल कर दिया बीच-बचाव करने पहुंची उमा लोधी और विपिन लोधी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उन्हें चोटें आईं जाते समय आरोपियों ने दोबारा बुवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुरचक में खेत की बुवाई को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों के बीच विवाद हो गया यह कहासुनी जल्द ही मारपीट में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच लाठी - डंडे और लात-घूंसे चले इस घटना का एक वीडियो सोमवार को सामने आया है।"
"ग्राम श्रीपुरचक निवासी बृजेश लोधी ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई राजारंधीर लोधी के साथ तलैया वाले खेत पर ट्रैक्टर से बुवाई कर रहा था। इसी दौरान परिवार के रामेश्वर लोधी, जालाधर लोधी और वीरसिंह लोधी वहां पहुंचे और बुवाई को लेकर विवाद करने लगे।"
"बृजेश लोधी का आरोप है कि जब उन्होंने गाली-गलौज का विरोध किया, तो जालाधर ने उन पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी पीठ में चोट आई। शोर सुनकर उनकी बेटी उमा लोधी और भतीजा विपिन लोधी बीच-बचाव करने पहुंचे।"
"आरोपियों ने उमा और विपिन के साथ भी मारपीट की धक्का देने से उमा को हाथ, गले और माथे पर चोटें आईं, जबकि विपिन के गले पर खरोंच के निशान आए।
इंदार थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।