मध्य प्रदेश के दतिया जिले में आने वाले भांडेर थाना क्षेत्र के अंतर्गत खिरिया साहब गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है यहां रविवार की रात को पति और पत्नी के बीच महज 400 रुपये के मामूली लेनदेन को लेकर विवाद हो गया यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसने खूनी रूप ले लिया विवाद के दौरान पत्नी ने पति के सिर पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई इस वारदात के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है घटना की जानकारी मिलने के बाद भांडेर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पत्नी को अपनी हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस घटना में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान 38 वर्षीय जशवंत के रूप में हुई है जो आशाराम दोहरे का बेटा था बताया जा रहा है कि जशवंत मजदूरी का काम करता था रविवार के दिन वह रोजाना की तरह काम खत्म करके अपने घर वापस लौटा था घर आने के बाद वह रात का खाना खा रहा था इसी दौरान किसी बात को लेकर पति और पत्नी के बीच 400 रुपये को लेकर बहस शुरू हो गई देखते ही देखते यह बहस काफी बढ़ गई और दोनों के बीच विवाद गहरा गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इसी मारपीट के दौरान पत्नी रूपा दोहरे ने गुस्से में आकर घर में रखा हुआ एक डंडा उठा लिया। रूपा दोहरे ने उस डंडे से अपने पति जशवंत के सिर पर दे मारा। सिर में बहुत गंभीर चोट लगने की वजह से जशवंत की मौके पर ही मौत हो गई। अपने पति की मौत हो जाने के बाद आरोपी पत्नी रूपा दोहरे घर से बाहर निकल गई।
Tags
Datia
