कोलारस पुलिस ने 5 जिन्दा राउण्ड के साथ अवैध पिस्टल जप्त कर, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार - Kolaras


कोलारस - शिवपुरी जिले की कोलारस थाना पुलिस द्वारा रात्रि गस्त के दौरान प्रभावी कार्यवाही कर अवैध पिस्टल, 5 जिन्दा राउण्ड एवं एक बोलेरो गाड़ी जप्त कर, चार व्यक्तियों को किया गिरफ्तार।
 
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा रात्रि गस्त को प्रभावी व सुद़ढ बनाने एवं जिले में अवैध हथियार लेकर घूम रहे व्यक्तियों की रोकथाम करने हेतु लगातार दिशा निर्देश दिये जा रहे हैं। उसी क्रम में कार्यवाही करते हुए एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक:- 22 - 23.08.2026 को रात्रि कस्बा गस्त के दौराने फोरलाईन भडौता पुल के नीचे सुनसान एकान्त जगह पर एक संदिग्ध बुलेरो क्र. MP39C3974 खड़ी दिखी जिसे चैक करने पर चार व्यक्ति बैठे दिखे जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम 1. राजपाल सिहं पुत्र प्रगट सिहं सिख उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम कमलापुर थाना केण्ट जिला गुना म.प्र. 2.सचिन पाल गुना थाना पुत्र शिवचरण पाल उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड न 11 हनुमन्ता मंदिर पठार मोहल्ला कोतवाली जिला गुना 3. नीतू गुर्जर पुत्र विजय सिहं गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम कमलापुर थाना केण्ट जिलागुना म.प्र. 4. जसपाल पुत्र लालजीराम राजपूत उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम कमलापुर थाना केण्ट जिला गुना का होना बताया उक्त लोगों की व बोलेरो कार की तलाशी लेने पर उनसे एक अवैध देशी पिस्टल मय 5 जिन्दा राउण्ड मिले जिसके संबंध में पूछताछ करने पर कोई लायसेंस न होना बताया व पिस्टल अबैध होना पाई गई जिससे आरोपीगण को धारा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत विधिवत मय बुलेरो गाडी क्र. MP39C3974 कुल कीमत 8.50 लाख रुपए के मौके से जब्त कर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय कार्यवाहीः- निरीक्षक पुनीत बाजपेयी, उनि आविद खान, प्र.आर. 545 विजय कटारे, प्र. आर. 444 प्रदीप शर्मा, प्र. आर. 380 धर्मेन्द्र सेंगर आर. 857 धर्मेन्द्र किरार, आर. 250 बच्चू सिंह आर. 1063 शिववीर सिंह सेंगर आर. 1044 लालू प्रसाद यादव की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म