शिवपुरी - मेंटीनेंस का कार्य किये जाने के कारण 33 के.व्ही. भगोरा एवं बांसखेडी फीडर पर 11 अगस्त को उक्त फीडर से जुड़े समस्त क्षेत्रों का विद्युत प्रदाय बन्द रहेगा।
उक्त 33 के.व्ही फीडरों के बंद रहने से प्रातः 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र भगोरा एवं पाठखेडा से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता तथा 33/11 के.व्ही. उपकेन्द्र बांसखेडी, एवं विलोकलों से जुड़े समस्त क्षेत्र एवं एच.टी. उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।
Tags
Shivpuri
