9वीं से 12वीं तक नई व्यवस्था लागू,कम उपस्थिति वाले छात्रों पर नजर - MP News


मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब सिर्फ शिक्षकों की उपस्थिति ही ऑनलाइन दर्ज नहीं होगी, बल्कि विद्यार्थियों की हाजिरी का रिकॉर्ड भी डिजिटल किया जाएगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था एजुकेशन पोर्टल 3.0 के जरिए लागू की जाएगी। विभाग का कहना है कि विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पढ़ाई की गुणवत्ता से सीधे जुड़ी है। ऑनलाइन रिकॉर्ड तैयार होने से स्कूलों से लेकर विभागीय स्तर तक यह निगरानी की जा सकेगी कि कौन से विद्यार्थी नियमित स्कूल आ रहे हैं और किनकी उपस्थिति लगातार कम है।


कक्षा शिक्षक दर्ज करेंगे हर छात्र की हाजिरी

नई व्यवस्था में पोर्टल पर संबंधित कक्षा के सभी विद्यार्थियों की सूची दिखाई देगी। कक्षा शिक्षक को प्रत्येक विद्यार्थी की वास्तविक स्थिति के आधार पर उपस्थिति दर्ज करनी होगी। यह प्रक्रिया कक्षा और सेक्शन के अनुसार पूरी की जाएगी।इसके लिए विद्यार्थियों की तीन श्रेणियां रखी गई हैं। उपस्थित, अनुपस्थित और अवकाश पर। पोर्टल पर सामान्य रूप से सभी विद्यार्थियों को उपस्थित दिखाया जाएगा। अनुपस्थित विद्यार्थी के नाम के सामने अनुपस्थित और अवकाश पर रहने वाले छात्र के सामने अवकाश दर्ज करना होगा। इसके बाद जानकारी को सुरक्षित करना होगा।


संस्था के लॉगिन से दर्ज होगा पूरा रिकॉर्ड

निर्देशों के मुताबिक कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की उपस्थिति स्कूल के संस्था लॉगिन से दर्ज की जाएगी। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों की सेक्शनवार जानकारी भरने की जिम्मेदारी संबंधित कक्षा शिक्षक की होगी। विभाग के अनुसार एजुकेशन पोर्टल 3.0 में स्टूडेंट मैनेजमेंट के अंतर्गत स्टूडेंट अटेंडेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके जरिए शिक्षक एक ही स्थान पर पूरी कक्षा की उपस्थिति दर्ज कर सकेंगे।




एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म