भाजपा मंडल की मासिक बैठक हुई संपन्न, बैठक में हर घर तिरंगा और गुरु रविदास जयंती अभियान की तैयारियों पर जोर - Kolaras



कोलारस - कोलारस विधानसभा के ग्राम टामकी में भारतीय जनता पार्टी की मंडल की मासिक बैठक शनिवार को मंडल कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में आगामी 'हर घर तिरंगा' अभियान और संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। 


मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की जबकि मंडल प्रभारी जितेंद्र जैन गोटू एवं जिला मीडिया प्रभारी भी उपस्थित रहे मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र सिंह यादव ने बताया कि 12 अगस्त को सुबह 10:30 बजे तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी इसके बाद 13, 14 और 15 अगस्त तक 'हर घर तिरंगा' अभियान चलाया जाएगा। 


इस अभियान के तहत प्रत्येक घर, दुकान और प्रतिष्ठान तक तिरंगा पहुंचाया जाएगा और लोगों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


उन्होंने कार्यकर्ताओं से तिरंगा फहराते हुए अपनी सेल्फी लेकर सरल ऐप पर अपलोड करने का आह्वान किया साथ ही निर्देश दिए गए कि 15 अगस्त को शाम 5 बजे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मानपूर्वक उतारकर सुरक्षित रखा जाए और बूथ स्तर तक इसकी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। 


सभी कार्यकर्ताओं से अभियान को पूरी तैयारी के साथ सफल बनाने का आग्रह किया गया इस कार्यक्रम में महिला मोर्चा और युवा मोर्चा की भी सक्रिय भागीदारी रहेगी कार्यकर्ताओं को सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय रहते पूरी करने और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए बैठक के बाद भी भाजपाईयों ने वृक्ष रोपण किया गया।


इस अवसर पर विधायक महेंद्र सिंह यादव सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह गुर्जर मंडल अध्यक्ष विपिन शर्मा मंडल प्रभारी जितेंद्र जैन गोटू  दंगल सिंह गुर्जर सहित सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म