शिवपुरी - ओझा समाज युवक मंडल की ओर से रविवार 9 अगस्त को शिवपुरी जिले की कोलारस तहसील स्तर पर सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पमाला अर्पण एवं मंत्रोच्चार के साथ हुआ। बैठक की अध्यक्षता मुन्नालाल ओझा ने की।
बैठक में कोलारस क्षेत्र के समाज बंधुओं की सहमति से ब्लॉक स्तर पर नवीन पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। सभी पदाधिकारियों को तीन माह के लिए कार्यकारी अस्थाई पदाधिकारी नियुक्त किया गया।
नवीन नियुक्तियों में महेश कुमार झा को कार्यकारी अध्यक्ष, मुन्नालाल ओझा एवं रामसुखी ओझा को संरक्षक, कमलेश ओझा को उपाध्यक्ष, अरविंद ओझा (राई) को उपाध्यक्ष तथा शिवम ओझा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर कल्याण सिंह ओझा, धर्मेन्द्र ओझा, शिवम ओझा-राई, संतोष ओझा, रामू ओझा, ललित ओझा, राकेश ओझा, दम्मू ओझा सहित क्षेत्र के अनेक समाज बंधु मौजूद रहे।
कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनमें आर.डी. झा, हरगोविंद ओझा (सेवानिवृत्त भारतीय सेना), रामगोपाल ओझा (शिक्षक), कन्हैयालाल झा (सेवानिवृत्त विद्युत विभाग), डॉ. पहलवान सिंह ओझा, कैलाश ओझा, राज ओझा (प्रदेश अध्यक्ष), नंदकिशोर ओझा (प्रदेश कोषाध्यक्ष), एडवोकेट कृष्णकांत झा (प्रदेश सचिव), रविंद्र ओझा (प्रदेश संगठन मंत्री), दीपू ओझा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
संगठन की ओर से नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक में समाज की एकजुटता एवं संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।
Tags
Kolaras