कोलारस - शिवपुरी जिले के थाना कोलारस पुलिस द्वारा वारंट तामील कराने हेतु कार्यवाही करते हुये प्रकरण क्रमांक 732/2018 में विगत दो वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी खुमान सिंह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा जिले में चलाये जा रहे फरारी एवं स्थाई वारण्टियों की धर पकड विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर. डी. प्रजापति एंव एसडीओपी अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 20.08.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शिवपुरी के प्रकरण क्रमांक 732/2018 धारा 138 एनआईएक्ट में विगत दो वर्षों से स्थाई वारंटी खुमान सिंह पुत्र प्रीतम सिंह यादव उम्र 47 वर्ष निवासी ग्राम तोर कुदौनिया थाना तेंदुआ जिला शिवपुरी का फरार चल रहा था।
जिसकी तलाश उसके निवास स्थान ग्राम तोर जाकर दविश दी गई वारंटी नही मिला वाद सायबर सैल टीम की सहायता से प्राप्त लोकेशन के माध्यम से फरार स्थाई वारण्टी को मोहना जिला ग्वालियर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय शिवपुरी में पेश किया गया।
इस कार्यवाही में निरीक्षक पुनीत वाजपेयी, सउनि गुनेश्वर साय पैकरा. प्र.आर. 593 रामवरन सिंह लोधी , प्र.आर. 562 जानकीलाल, आर. 1063 शिववीर सिंह सेंगर एवं सायबर सेल शिवपुरी की विशेष भूमिका रही।
