कोलारस - कोलारस पुलिस अनुविभाग क्षेत्र के थाना तेन्दुआ पुलिस द्वारा अपराध कारित करने की नियत से घूम रहे आरोपी संजय जाटव को अवैध 315 बोर के देशी कट्टे एवं एक जिंदा राउण्ड के साथ गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के द्वारा जिले में अवैध हथियार रखने बलों के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यवाही करने एवं अपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी आर.डी. प्रजापति एवं एस.डी.ओ.पी. अनुभाग कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में दिनांक 29.09.2026 को दौराने इलाका भ्रमण मुखबिर की सूचना पर से आरोपी संजय जाटव पुत्र करीमा जाटव उम्र 22 साल नि. मनियर थाना कोतवाली जिला शिवपुरी के कब्जे से एक 315 बोर का देशी लोहे का कट्टा मय एक जिंदा राउण्ड के विधिवत जप्त कर समक्ष पंचान आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द थाना हाजा पर अपराध क्र. 167/26 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का पंजीबध्द कर आरोपी को माननीय न्यायालय कोलारस मे पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि. नीतू सिंह धाकङ, प्रआर. 433 विश्वनाथ सिंह तोमर, आर. 1001 पवन जाट, आर. 1056 प्रवेश कुमार, आर चालक 85 लोकेन्द्र सिंह झाला की विशेष भूमिका रही।
Tags
Kolaras
