पार्षद से लेकर प्रधानमंत्री तक एक ही पार्टी के इंजनों की सरकार फिर भी जगतपुर मार्ग की हालत दलदल से बुरी - Kolaras




कोलारस के जगतपुर ज्ञानी शंकर कॉलोनी में घर तक सुरक्षित पहुंचना नामुमकिन



कोलारस -  कोलारस नगर के जगतपुर में प्रमुख ज्ञानी शंकर संतसिंह कॉलोनी आती है जिसमें वार्ड क्र. 01 से लेकर 02 एवं वार्ड क्र. 03 भी शामिल है कॉलोनी में घर तक पहुंचने का मार्ग कैसा होगा जब जगतपुर चौराहे से रेलवे स्‍टेशन, जेल मार्ग, महाविधालय मार्ग भी पैदल चलने लायक नहीं है फिर भला ज्ञानी शंकर कॉलोनी में कुछ मार्गो को छोडकर शेष मार्ग अभी भी कच्‍ची मिट्टी के है जहां वारिश का पानी भरने के कारण न तो लोग पैदल पहुंच पा रहे और न ही बाइक अथवा कार से वार्ड के लोग पार्षद से लेकर नगर परिषद अध्‍यक्ष एवं विधायक से लेकर मुख्‍यमंत्री तक को कोश रहे है कि हम गांवों से निकलकर कोलारस में बच्‍चों को पडाने के लिये आये थे किन्‍तु गांव अथवा कोलारस के बाजार से घर यानि की ज्ञानी शंकर कॉलोनी में त्‍यौहार मनाने के लिये घर तक पहुंचना संभव नहीं है क्‍योंकि वारिश के कारण कच्‍ची मिट्टी के मार्ग की क्‍या हालत होगी जबकि डम्‍वर रोड तक वारिश के कारण उखड चुकी है।

कोलारस में डबल इंजन नहीं बल्कि भाजपा के इंजनों की सरकार फिर भी मार्ग चलने लायक नहीं 

कोलारस नगर के जगतपुर वार्ड क्र. 01, 02, 03 ज्ञानी शंकर कॉलोनी के लोग स्‍वयं के साथ - साथ जनप्रतिनिधियों के उपर कटाक्ष करने में पीछे नहीं है लोगो को कहना है कि केन्‍द्र की सरकार विकास के लिये डबल इंजन यानि की केन्‍द्र एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की मांग जनता से करती है जबकि जगतपुर के लोगो का कहना है कि हमने तो पार्षद से लेकर अध्‍यक्ष, विधायक से लेकर प्रदेश की सरकार यहां तक की केन्‍द्र में भी भाजपा की सरकार बनाने में पूर्ण योगदान दिया उसके बाद भी हमारे घरों तक पहुंचने के लिये आजाद भारत के 80 वर्ष बीत जाने के बाद भी घर पहुंचने के लिये पक्‍का मार्ग तक नहीं है कोलारस के जगतपुर से तो गावों की सडकें ठीक है।


नगर के संत फार्म कॉलोनी में नरक से भी बदतर जीवन जीने को मजबूर कॉलोनी वासी

कोलारस नगर परिषद के सीमा क्षेत्र में आने वाले वार्ड क्रमांक 01, 02 एवं 03 जिसका आधा हिस्सा के आस पास ज्ञानी शंकर संतसिंह कॉलोनी के नाम से जाना जाता है वारिश के दौरान इन कॉलोनियों में निवास करने वाले 80 प्रतिशत से भी अधिक लोग वारिश के दौरान कीचड़ के बीच से निकलकर घर को पहुंचने के बीच रास्ते में पार्षदों को गालियां देते हुये दिखाई दे रहे है क्योंकि वार्ड नं. 01 से लेकर 02 एवं 03 में अभी 80 प्रतिशत से भी कम रास्ते पक्के है जबकि शेष रास्ता मिट्टी का होने के कारण वारिश के दौरान दलदल बन जाता है जिसके चलते जगतपुर चौराहे से लेकर रेल्वे स्टेंशन, एसडीएम निवास से लेकर रेल्वे पटरी तथा हनुमान मंदिर से लेकर महाविधालय मार्ग के बीच में निवास करने वाले 80 प्रतिशत लोग कीचड़ के बीच से वारिश के दौरान नरकीय जीवन जीने को मजबूर है।


चुनावों का बहिष्कार की तैयारी में मतदाता


वार्ड क्र. 01, 02, 03 के मतदाता चुनावों का बहिष्कार या नोटा का लेंगे सहारा - कोलारस नगर परिषद के वार्ड क्र. 01 से लेकर 02 एवं 03 के मतदाता वारिश के दौरान ठीक से घर पहुंच जायेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है शुक्रवार को भाई-बहन का पवित्र पर्व रक्षा वंधन है इस पवित्र त्यौहार पर बहनों से लेकर दूर - दूर से रिस्तेदार आते है इस बीच कोलारस नगर के जगतपुर चौराहे से लेकर रेल्वे स्टेंशन मार्ग एवं उसके आस पास की ज्ञानी शंकर कॉलोनी वारिश के चलते दल-दल में तब्दील हो चुकी है इसका बड़ा कारण पक्की रोड़ की जगह खुदी हुई सड़क एवं कच्चा मार्ग बड़ा कारण है  नगर परिषद के पास बजट का अभाव है तो जनप्रतिनिधियों को नैतिकता के आधार पर सरकार के खिलाफ धरना अथवा इस्तीफा दे देना चाहिये बरना जनता चुनाव की बहिष्कार या नोटा का सहारा लेकर जनप्रतिनिधियों को अगले वर्ष होने वाले चुनाव में घर बैठाने का कार्य करेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म