कोलारस - शिवपुरी जिले के कोलारस नगर परिषद की कचरा परिवहन करने वाली ट्रिपर गाड़ी चोरी होने का मामला सामने आया है बताया गया है कि नगर परिषद द्वारा इस संबंध में कोलारस थाने में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की गई है, गाड़ी को चोर द्वारा कार्यालय के नीचे से रात्रि में चोरी किया गया।
जानकारी के अनुसार नगर परिषद के पत्र के अनुसार ट्रिपर कचरा गाड़ी क्रमांक MP33 L 2598 सोमवार रात 31 अगस्त 2026 को करीब 9:30 बजे नगर परिषद कार्यालय के नीचे से चोरी हो गई। कर्मचारियों के मुताबिक रात करीब 9:40 बजे गाड़ी रेलवे स्टेशन रोड की ओर जाती हुई दिखाई दी थी इसके बाद करीब 10 बजे गाड़ी को पूरणखेड़ी टोल प्लाजा से गुजरते हुए देखे जाने की बात सामने आई है।
नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कोलारस थाना प्रभारी को पत्र भेजकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर चोरी गई कचरा गाड़ी की तलाश एवं आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और गाड़ी की तलाश की जा रही है।
Tags
Kolaras