स्ट्रीट लाइट लगाने पहुंचे नगर परिषद कर्मचारी से मारपीट, स्काई लिफ्ट का शीशा तोड़ा - Rannod


रिपोर्ट जय कुमार झा, रन्नौद-कोलारस। शिवपुरी जिले के कोलारस के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम गिल्टोरा में स्ट्रीट लाइट लगाने पहुंचे नगर परिषद के अस्थाई कर्मचारी के साथ मारपीट और स्काई लिफ्ट वाहन का शीशा तोड़ने का मामला सामने आया है।


जानकारी के अनुसार नगर परिषद का अस्थाई कर्मचारी नीरज जोशी स्काई लिफ्ट लेकर ग्राम गिल्टोरा में खंभे पर स्ट्रीट लाइट लगाने पहुंचा था। इसी दौरान गांव के निवासी दिक्कपाल जाट ने स्ट्रीट लाइट लगाने का विरोध किया।

कर्मचारी नीरज जोशी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, जब उसने विरोध करने का कारण पूछा तो आरोपी ने कथित रूप से गाली-गलौज शुरू कर दी। गाली देने से मना करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और थप्पड़ मार दिया। इसके बाद हाथ में डंडा लेकर स्काई लिफ्ट वाहन का शीशा तोड़ दिया।


घटना के बाद कर्मचारी नीरज जोशी ने रन्नौद थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दिक्कपाल जाट के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म