आंगनवाड़ी संचालन में गंभीर लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेवा से पृथक - Shivpuri


शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने समस्त एसडीएम को आंगनवाड़ी, स्कूल और छात्रावास निरीक्षण के निर्देश दिए हैं कोलारस एसडीएम द्वारा निरीक्षण में आंगनवाड़ी में पाई गई लापरवाही पर कार्यवाही की गई है।


कोलारस अनुभाग अंतर्गत आने वाले आंगनवाड़ी केंद्र कूडाटपरा की कार्यकर्ता श्रीमती हर्षा शर्मा को लगातार अनुपस्थिति, पदीय दायित्वों के प्रति घोर लापरवाही तथा योजनाओं का लाभ हितग्राहियों तक न पहुँचाने के कारण तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया गया है। यह कार्रवाई अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कोलारस के अनुमोदन उपरांत परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग कोलारस द्वारा संपादित की गई है।


एसडीएम कोलारस द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कार्यकर्ता बिना सूचना अनुपस्थित पाई गईं ग्रामीणों ने अवगत कराया कि केंद्र का संचालन नियमित नहीं होता इस मामले की जांच कराई गई जांच में केंद्र पर 3 से 6 वर्ष के बच्चों की शाला पूर्व शिक्षा, प्रतिमाह वजन-ऊंचाई का माप तथा पूरक पोषण आहार वितरण ठप्प पाया गया क्षेत्र के जनजातीय बाहुल्य होने के बावजूद अति कुपोषित (सैम) बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र भेजने में रुचि नहीं ली गई इसके अतिरिक्त लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना एवं पर्यवेक्षक के निर्देशों का भी लगातार उल्लंघन पाया गया।


लापरवाही उजागर होने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर 02 दिवस में स्पष्टीकरण मांगा गया। कार्यकर्ता श्रीमती हर्षा शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया जवाब असंतोषजनक पाया गया।  एसडीएम कोलारस के अनुमोदन उपरांत परियोजना अधिकारी श्री अमित यादव द्वारा श्रीमती हर्षा शर्मा को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद से तत्काल प्रभाव से पृथक करने की कार्यवाही की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म