राशन वितरण सुनिश्चित कराने जिला कलेक्टर पहुंचे कोलारस कार्यालय, अधिकारियों को दिए निर्देश - Kolaras

 


सभी जिम्मेदार अधिकारी पहुंचे ग्रामीण अंचल में 

सर्वेश राजपूत कोलारस - केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के दौरे के बाद एकाएक पूरा प्रशाशन सत प्रतिशत खाद्यान्न वितरण कराने को लेकर सक्रिय हो गया है जिन उचित मूल्य की दुकानों पर गम्भीर अनियमितताएं देखने को मिल रही है उन पर तुरंत कार्यवाही की जा रही है।


इसी क्रम में बमौरखुर्द के विक्रेता माधो सिंह और श्रीपुरा के विक्रेता धनपाल सिंह को जेल भेजने की कार्यवाही की है। 

खुद जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा गए है विगत दो दिवस से एडीएम दिनेश चंद्र शुक्ला,एसडीएम शिवदयाल धाकड़, तहसील्द मनीषा मिश्रा, तहसीलदार प्रदीप भार्गव, तहसीलदार सचिन भार्गव सहित पूरा राजस्व अमला सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारी ग्राम ग्राम जाकर उचित मूल्य की दुकानों को खुलवाकर गरीबों को राशन वितरण सुनिश्चित करा रहे है।

एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशन में कोलारस का पूरा प्रशासन गरीबों को उनका राशन दिलाने के लिए ग्रामीण अंचलों में पहुंच रहा है । जहां 2 माह के राशन की जगह एक माह का वितरण किया गया उन दुकानों पर पूरा वितरण कराया जा रहा है। तहसीलदार मनीषा मिश्रा ने बताया कि ग्राम मोहरा उचित मूल्य की दुकान पर दो महीने के राशन की जगह एक माह का राशन वितरण किया था जहां मैने पहुंचकर दो माह का राशन वितरण कराया। साथ ही उचित मूल्य की दुकान कार्या,दिगोधी, मकरारा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्र में भी राशन वितरण सुनिश्चित कराया गया।

इस पूरे अभियान का निरीक्षण खुद जिला कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अपने हाथ में ले रखा है उनक साथ जिला खाद्य अधिकारी और एडीएम दिनेश शुक्ला भी लगातार सभी उचित मूल्य की दुकानों पर जाकर निरक्षण कर रहे है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म