कलेक्टर वर्मा ने राशन वितरण केंद्र डहरवारा एवं बडोखरा में स्वयं के समक्ष वितरण कराया राशन, अनियमितता करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही - Shivpuri

 


पात्र हितग्राहियों को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ राशन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता- कलेक्टर


शिवपुरी - शिवपुरी जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी, सुगम एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा द्वारा राशन वितरण व्यवस्था की स्वयं निगरानी करते हुए शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही और पात्र हितग्राहियों को समय पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है।


राशन वितरण से संबंधित शिकायत प्राप्त होते ही कलेक्टर वर्मा ने तत्काल संज्ञान लेकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने तथा आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए डहरवारा राशन दुकान में निरीक्षण के दौरान वितरण एवं स्टॉक से संबंधित अनियमितताएं सामने आने पर कार्यवाही की गई सेल्समैन सुरेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई और जेल भेजा गया है।


इसके बाद कलेक्टर वर्मा स्वयं डहरवारा पहुंचे और अपनी मौजूदगी में राशन वितरण प्रारंभ करवाया, जिससे पात्र हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध हो सका।


इसी प्रकार बदरवास के बड़ोखरा में भी राशन वितरण से संबंधित शिकायत पर कलेक्टर वर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अपनी निगरानी में पात्र हितग्राहियों को राशन का वितरण कराया उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि राशन की उपलब्धता एवं वितरण में किसी प्रकार की बाधा न आए और लंबित खाद्यान्न का शीघ्र वितरण सुनिश्चित किया जाए उन्होंने देहरदा सड़क पीडीएस दुकान का भी निरीक्षण किया।


कलेक्टर वर्मा ने राशन वितरण व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं तहसीलदारों को अपने-अपने क्षेत्रों की राशन दुकानों का नियमित एवं अनिवार्य निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं की विशेष रूप से निगरानी की जाए। 


कलेक्टर वर्मा ने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर और पूरी पारदर्शिता के साथ राशन उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक सुगमता से पहुंचे उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का त्वरित निराकरण करते हुए हितग्राहियों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।


कलेक्टर अर्पित वर्मा ने राशन कार्डधारियों से अपील की कि राशन प्राप्त करते समय निर्धारित मात्रा के अनुसार तौल अवश्य कराएं तथा राशन प्राप्त होने के बाद ही पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाएं किसी भी समस्या अथवा अनियमितता की जानकारी तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें प्रशासन द्वारा पारदर्शी, जवाबदेह एवं हितग्राही-केंद्रित राशन वितरण व्यवस्था के लिए निरंतर निगरानी और आवश्यक कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म