सिंध नदी के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित ग्राम सूंड और धमधौली का किया निरीक्षण - Shivpuri




कलेक्टर वर्मा के निर्देशन में एसडीएम करैरा ने लिया बाढ़ स्थिति का जायजा, निरंतर निगरानी के दिए निर्देश


शिवपुरी - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देशानुसार करैरा एसडीएम अनुपम शर्मा ने भारी वर्षा के चलते प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया।


एसडीएम शर्मा ने विकासखंड नरवर के ग्राम सूंड़ एवं धमधौली पहुंचकर सिंध नदी के बढ़ते जलस्तर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पन्न परिस्थितियों का स्थल निरीक्षण किया उन्होंने मैदानी अमले को अलर्ट मोड पर रहने और ग्रामीणों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।


ग्रामीणों से ली आवागमन व राशन वितरण की जानकारी, सतत निगरानी के निर्देश

लगातार हो रही बारिश के कारण सिंध नदी उफान पर होने से उत्पन्न परिस्थितियों तथा आवागमन में हो रही समस्याओं की जानकारी एसडीएम शर्मा ने धरातल पर जाकर ग्रामीणों से ली उन्होंने ग्रामीणों से आवागमन मार्ग, राशन वितरण व्यवस्था तथा गांव की अन्य समस्याओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की एसडीएम करैरा ने मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को वर्षा और जलस्तर पर सतत निगरानी रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।


सड़क निर्माण और मध्याह्न भोजन की शिकायत पर दिए त्वरित निर्देश

ग्राम धमधौली में निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों द्वारा मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण तथा विद्यालय में प्रधानमंत्री पोषण आहार वितरण में लापरवाही की शिकायत की गई इस पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम अनुपम शर्मा ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के जीएम को मौका मुआयना करने के निर्देश दिए। साथ ही मध्याह्न भोजन में लापरवाही की शिकायत पर बीआरसी नरवर को तत्काल सुधार कराने के कड़े निर्देश किए। 


उन्होंने स्पष्ट किया कि मध्याह्न भोजन वितरण में किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी; प्रतिदिन मीनू अनुसार गुणवत्तायुक्त व पर्याप्त भोजन पकाया जाए तथा स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए।


निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान तहसीलदार नरवर विजय त्यागी, जनपद पंचायत नरवर के सीईओ ब्रह्मेंद्र गुप्ता, राजस्व निरीक्षक, पंचायत निरीक्षक, पटवारी, पंचायत सचिव सहित स्थानीय शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म