पत्रकारों की एक दिवसीय ‘‘अल्पविराम परिचय कार्यशाला’’ रविवार को, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देना है मुख्य उद्देश्य - Shivpuri



शिवपुरी - मध्यप्रदेश शासन के आनंद विभाग के तत्वाधान में रविवार, 06 सितंबर को जिले के पत्रकार साथियों के लिए एक दिवसीय ‘‘अल्पविराम परिचय कार्यशाला’’ का आयोजन किया जा रहा है यह कार्यशाला हॉलीबड्स पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में दोपहर 01 बजे से आयोजित होगी।


आनंद विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य निरंतर व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या में कार्य करने वाले मीडिया कर्मियों को ‘‘अल्पविराम’’ के माध्यम से तनाव प्रबंधन, आत्मचिंतन और जीवन में सकारात्मकता लाने के तरीकों से परिचित कराना है। कार्यक्रम के सुचारू संचालन और समन्वय हेतु मास्टर ट्रेनर  साकेत पुरोहित (मो. 9399939675) तथा सह-समन्वयक व वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश सिंह तोमर (मो. 7999881392) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।


आनंद विभाग के जिला समन्वयक एवं सहायक नोडल अधिकारी द्वारा जिले के सभी पत्रकारों से इस एक दिवसीय अल्पविराम कार्यशाला में समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं इसका लाभ उठाने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म